{"_id":"5bf98d4bbdec22415774e427","slug":"141543081291-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलधरपुर कांड:आरोपियों के घर बजी डुगडुगी, नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलधरपुर कांड:आरोपियों के घर बजी डुगडुगी, नोटिस चस्पा
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा/हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुंहवा मोड़ पर गत 27 सितंबर को डीडी पब्लिक स्कूल के घायल बच्चों को लेकर हुए घटना में वांछित आरोपियों के घर शनिवार के दिन डुगडुगी पीटकर चेतावनी के साथ-साथ धारा 82 की नोटिस वाछितों के घर पर चस्पा कर 15 दिसंबर तक न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुंहवा मोड़ पर 27 सितंबर को सुबह आठ बजे डीडी पब्लिक स्कूल का टैंपो निजी बस से टकरा गया था। जिसमें एक दर्जन बच्चे घायल हो गए थे। इस पर भड़की भीड़ ने पुलिस के वाहनों को फूंक दिया था। जिसमें नामजद तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से पहसा मोहिददीनपुर निवासी रविकांत उर्फ टिंकू यादव, अनूप यादव पुत्रगण शिवचंद यादव, भृगुनाथ पुत्र रामपति राम, सिकरिया गांव निवासी प्रदीप पुत्र जगदीश, अतुल पांडेय पुत्र योगेंद्र पांडेय, मुकेश पुत्र मंगला निवासी जगभानपुर, विनोद मौर्य पुत्र राजेंद्र मौर्य निवासी मुहम्मदपुर बरहिया फरार चल रहे थे। न्यायालय सीजेएम कोर्ट ने 17 नवंबर को धारा 82 वांछितों के घर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा करने के लिए हलधरपुर पुलिस को जारी किया था। नोटिस चस्पा के दौरान पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।