{"_id":"5be1d7cfbdec2269be332adf","slug":"141541527503-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"139 के सापेक्ष चार मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
139 के सापेक्ष चार मामलों का हुआ निस्तारण
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 139 मामले आए। इसमें चार का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस पर रामलोचन पुत्र मुखराम धौलसेपुर निवासी रामलोचन पुत्र मुखराम ने स्कूल के बगल के रास्ते से ईंट-भट्ठा हटाने की शिकायत की। सियावस्ती निवासी उमाशंकर सिंह पुत्र कैलाश सिंह शहीद चौराहा मुहम्मदाबाद गोहना से ठेले के अतिक्रमण को हटवाने के संबंध में शिकायत किया। जमालपुर निवासी सुभाष राय ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी मांगा। भुसुवा निवासी रामबचन पुत्र जग्गू ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में रजिस्ट्री से ज्यादा भूमि अधिग्रहण के संबंध में शिकायत दर्ज कराया। बारा निवासी दिलीप राम पुत्र बंगाल राम ने आवास न बनने के संबंध में शिकायत की। इस मौके पर 139 मामले आए। इसमें चार का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दूरदराज गांवों से जनता बड़ी उम्मीद के साथ तहसील दिवस में अपनी समस्या लेकर आती है। इसलिए उनकी समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर करें। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिकारी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में अवश्य सूचित करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, नगर क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।