फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एडीएम को सौंपा 65 हजार का डिमांड ड्राफ्ट

एडीएम को सौंपा 65 हजार का डिमांड ड्राफ्ट

Thu, 20 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एडीएम को सौंपा 65 हजार का डिमांड ड्राफ्ट
मऊ। एक ओर जहां केरल के लोग बाढ़ आपदा का सामना कर रहे हैं, वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद के लिए देश के हर हिस्से से लोग आगे आ रहे हैं। सामाजिक मुद्दों और आपदाओं में योगदान देने वाले नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने अपर जिलाधिकारी डीपी पाल को बाढ़ ग्रस्त केरल की मदद के लिए 65 हजार का डिमांड ड्राफ्ट दिया। इस मौके पर विजय बहादुर पाल ने कहा कि हम जनपदवासी केरल को दोबारा पटरी पर लाएं। धर्म और राजनीति छोड़कर केवल मानवता का धर्म अपनाएं और केरल के लिए एक जुट होकर सहायता करने का संकल्प लेने की जरूरत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि केरलवासी इस समय सबसे मुश्किल समय का सामना करने को मजबूर है। केरल राज्य बाढ़ की वजह से काफी तबाह हो चुका है जिसकी वजह से केवल केरल ही नहीं बल्कि पूरा देश विचलित हुआ है। उन्होंने लोगों से बाढ़ पीड़ितों के लिए उदारता से दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed