{"_id":"5b9ff1d1867a557e88369acf","slug":"141537208785-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल मुख्यालय के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल मुख्यालय के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
घोसी नगर से आजमगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा न होने से यहां से कमिश्नरी न्यायालय के साथ आजमगढ़ जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बस न होने से डग्गामार वाहनों में यात्रा करना मजबूरी है। ऐसे में लोगो ने रोडवेज बस चलाने की मांग की है।
नगर के झीनाउ भाई, नादवासराय के अख्तर खान, नगर के संजय परमार, व्यापारी नेता रमेश निषाद, सुल्तानपुर के अहमद जया ने कहा कि नदवासराय होते आजमगढ़ के लिये बस सेवा न होने से कमिश्नरी कार्यालय या न्यायालय के साथ आजमगढ़ के आसपास जाने के लिये मऊ या दोहरीघाट होकर जाना पड़ रहा। जबकि इसमें अधिक किराया और समय खर्च करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी नदवासराय जाने में होती है। एक से डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद डग्गामार वाहन मिलते है। लोगों ने मांग किया है कि घोसी से नदवासराय, मोहम्मदाबाद गोहना होकर आजमगढ़ तक रोडवेज की बस सुबह से लेकर शाम तक कई चक्कर चलाया जाय।