{"_id":"5b9d51bb867a557ed5717337","slug":"141537036731-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुखर हुए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुखर हुए शिक्षक
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/कोपागंज। वलीदपुर में कॉलेज प्रबंधक द्वारा कॉलेज प्रधानाचार्य से अभद्रता के विरोध में शिक्षकों ने बैठक आयोजित कर इस घटना की निंदा कर प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की। नगर के ब्रम्हस्थान पर शनिवार को उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शैलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में प्रधानाचार्य के साथ हुई घटना को लेकर निंदा करने के साथ आरोपी प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में प्रधानाचार्य दिवाकर राय शर्मा, उपेंद्र राय, राघवेंद्र सिंह, राजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कोपागंज में बापू इंटर कालेज के सभागार में प्रधानाचार्य परिषद् की बैठक रमाकांत यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ राय ने कहा कॉलेज प्रबंधक द्वारा जो प्रधानाचार्य के साथ दुर्व्यवहार किया गया, वो सरासर गलत है। कहा की आरोपी प्रबंधक पर कार्रवाई न होने पर प्रधानाचार्य परिषद आंदोलन करने को मजबूर होगा। बैठक में जय नारायण दुबे, चंद्रभूषण राय, दीनदयाल राय, शैलेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राजनाथ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।