{"_id":"5b6dc7ea4f1c1be2588b616f","slug":"141533921258-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने मन्दिर में करायी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने मन्दिर में करायी शादी
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के क्यामपुर गांव में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में रीति रिवाज के साथ प्रेमी युगल की शादी कराई गई।
जानकारी के अनुसार एक युवक का युवती के साथ कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके अभिभावक इस शादी से असहमत थे। जिस कारण एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे। इसी बीच गुरुवार को ये दोनों मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचे। रात लगभग 12 बजे क्यामपुर गांव से गुजर रहे थे, कि ग्रामीणों ने इन दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों के अभिभावकों को सूचना देकर रात में ही बुलवाया। सुबह होने पर दोनों के अभिभावकों की उपस्थिति में गांव के ही शिव मंदिर में रीति रिवाज के साथ शादी करा दी गई। गांव वालों ने अभिभावकों के साथ युगल को विदा कर दिया। गांव के पूर्व प्रधान शिवदयाल यादव, संतविजय यादव, श्रीकेश यादव सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में प्रेमी युगल ने शादी की।