{"_id":"5b5213c24f1c1b38748b61d0","slug":"141532105666-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मऊ। बरसात के मौसम में गर्मी और उमस के साथ ही दस्त का प्रकोप बढ़ जाता है। इसके नियंत्रण को लेकर चिकित्सा विभाग 27 जुलाई से 9 अगस्त तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाएगा। जिसको लेकर अपर सीएमओ डा. पीके राय के नेतृत्व में शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में अपर सीएमओ डा. पीके राय द्वारा दस्त रोकने के उपाय सहित घर-घर ओआरएस का पैकेट तथा दस्त से आक्रांत बच्चों को जिंक की गोली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बैठक एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से दस्त के लक्षण पहचानने एवं रोकने के उपाय सुझाए गए। कहा कि संसाधन की कमी नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि तन मन लगाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर मऊ जिला को नंबर वन बनाने में सहयोग करे।