{"_id":"5b4e35b74f1c1b4c748b5797","slug":"141531852215-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नलकूप का मोटर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नलकूप का मोटर जला
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोहरीघाट। क्षेत्र के धनौली रामपुर स्थित सरकारी नलकूप का मोटर विगत तीन दिनों से जल गया है। इससे किसानों को काफी समस्याएं हो रही हैं। एक तरफ बारिश न होने से किसानों में मायूसी है, वही सरकारी नलकूप का मोटर जल जाने से किसानों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। किसानों की शिकायत है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। बता दें कि इस राजकीय नलकूप ग्रुप नंबर चार से छूतीधर, गोरौली, खरकौली, दोहरीघाट, बुढ़ावल, बहादुरपुर आदि गांवों के खेतों की फसलों की सिंचाई होती है। क्षेत्र के किसान नीरज राय, दिनेश राय, व्यासमुनि राय, सोनू आदी ने कहा है कि शीघ्र ही नया मोटर नहीं लगाया गया तो किसान धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।