{"_id":"5b4cdf8e4f1c1b51748b5493","slug":"141531764622-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव में शामिल होंगे 100 अन्वेषक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव में शामिल होंगे 100 अन्वेषक
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता आधारित शैक्षिक नवाचार के साथ स्कूली शिक्षा में आईसीटी को बढ़ावा देने तथा शिक्षकों को मंच देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग 21 जुलाई से दो दिवसीय बेसिक शिक्षा महोत्सव का आयोजन करेगा। इसमें विभिन्न जनपदों से 100 अन्वेषक (इनोवेटर) चयनित किए गए हैं। सभी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की तकनीकी विधियों का प्रस्तुतिकरण करेंगे। कार्यक्रम में नवाचार कार्यों के लिए उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन एनसीईआरटी प्रारंभिक शिक्षा विभाग के प्रो. वीपी सिंह स्कूली शिक्षा मेें आईसीटी का प्रयोग कर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के तरीकों तथा एससीईआरटी के पूर्व निदेशक महेंद्र सिंह चित्रकला के माध्यम से मैथमेटिक्स पर प्रस्तुतिकरण देंगे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु तथा आंजनेय कुमार सिंह आईएएस होंगे। जबकि एससीईआरटी के निदेशक संजय सिन्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से उत्कृष्ट कार्य कर रहे चयनित शिक्षक अपने नवाचारों तथा टीएलएम का प्रदर्शन पावर प्वाइंट के माध्यम से करेंगे। महोत्सव के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन