{"_id":"5b4cdf874f1c1b45748b5374","slug":"141531764615-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोग के खिलाफ शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोग के खिलाफ शुरू हुआ अभियान
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कुष्ठ रोग के निवारण और जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो सप्ताह का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत विभाग की टीमें 29 जुलाई तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों को रोग के कारण और निवारण के बारे में बताएंगी। इसके साथ ही दवा भी दी जाएगी।
सोमवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी तहसील सहित सभी नौ ब्लाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में 2462 टीमों ने 492 सुपरवाईजरों के नेतृत्व में लोगों के घर पहुंचे। टीम में सम्मिलत सदस्यों ने लोगों को बताया कि यह रोग रोगी के साथ रहने या उसे छूने से नहीं फैलता है। यह एक तरह का जीवाणु संक्रमण है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें अधिक खतरा होता है। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 14 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों जागरूक करने के साथ इस रोग के एमडीटी (मल्टी ड्रग थिरेपी) से पूरी तरह ठीक होने की जानकारी देकर इलाज के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। सीएमओ डॉ.सतीशचंद्र सिंह के मुताबिक, इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद के सभी गांव व शहरी क्षेत्रों को चुना गया है।