{"_id":"5b05a2654f1c1b5b798b60c3","slug":"141527095909-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से गंभीर मरीजों की बिगड़ रही हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से गंभीर मरीजों की बिगड़ रही हालत
Updated Wed, 23 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल निकेतन स्थित रेलवे क्रासिंग पर प्रतिदिन जाम लगने से मरीजों की हालत बिगड़ रही है। जहां आम लोग परेशान हो रहे वहीं अब बीमार भी इससे नहीं बच पा रहे। चिकित्सकों की मानें तो जाम में फंसने के चलते गंभीर मरीज समय रहते अस्पताल नहीं पहुुंच पा रहे और उनकी हालत बिगड़ जा रही। प्रबुद्ध वर्ग के साथ ही अन्य लोग भी आरओबी बनाए जाने की मांग करने लगे हैं।
बाल निकेतन क्रासिंग के पश्चिमी तरफ बड़ी आबादी निवास करती है। जबकि पूर्वी तरफ सरकारी अस्पताल, तमाम निजी अस्पताल, सरकारी विभाग सहित निजी प्रतिष्ठान हैं। भारी संख्या में लोगों का हमेशा आना जाना लगा रहता है। ट्रेनों की लगातार संचालन से क्रासिंग बंद होने से जाम लगना आम बात है। ऐसे में यह जाम लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा। काफी देर तक जाम लगने से वाहनों से निकलने वाला घातक धुंआ लोगों को बीमार बना रहा।
नगर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एससी तिवारी कहते हैं कि बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज न बनने से लग रहे जाम से आम लोगों के साथ ही गंभीर भी फंस जा रहे। प्रशासन अविलंब समस्या का समाधान कराए। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएन खत्री कहते हैं कि क्रासिंग पर आरओबी न बनने से आए दिन लोग जाम से जूझ रहे। प्राथमिकता के आधार पर इसे बनाया जाना चाहिए। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता का कहना है कि लंबे समय से लंबित समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ओपी सिंह कहते ह्रैं कि क्रासिंग पर आरओबी न बनने से जिले के विकास की गति पर असर पड़ रहा है।