फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बरसात से पूर्व की तैयारी में जुटी नगर पालिका

बरसात से पूर्व की तैयारी में जुटी नगर पालिका

Mon, 21 May 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बरसात से पूर्व की तैयारी में जुटी नगर पालिका
मऊ। नगर पालिका ने बरसात से पूर्व की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत चिह्नित नाला, नालियों की सफाई के लिए कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। इसके पीछे मकसद बारिश के दौरान विभिन्न वार्डों में होने वाले जलभराव को रोकना है। पालिका ने 20 जून तक शहर के सभी छोटे नालों को साफ करने की योजना तैयार की है। इसके अलावा बड़े नालों को ठेके पर साफ कराया जाएगा। इसके तहत आठ नालों के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। 20 जून तक इन्हें भी साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

समूचा नगर 42 वार्डों में विभाजित है। यहां से निकलने गंदे पानी की निकासी के लिए नाला, नालियों का निर्माण किया गया है। इसकी नियमित सफाई नहीं होने से अक्सर उनमें सिल्ट जमा हो जाती है। यदि इनकी बरसात से पहले सफाई नहीं कराई जाए तो स्थिति बेकाबू हो जाती है। जगह-जगह जल भराव के हालात बन जाते हैं। इनमें मुहल्ला निजामुदीनपुरा, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, चांदमारी इमिलया सहित दर्जनों मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी है। जिसे ध्यान में रखकर नगर पालिकाने बरसात से पूर्व चिह्नित 32 छोटे नाले नालियों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। जिस पर सफाई निरीक्षकों ने काम भी प्रारंभ कर दिया है। वहीं नगर के कुल 18 बड़े नालों को ठेके पर साफ कराया जाता है, जिनका टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि कई मोहल्लों में नाला, नालियों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं बड़े नालों की सफाई को लेकर टेंडर प्रक्रिया का प्रयास तेज कर दिया गया है। इसके तहत अभी तक आठ बड़े नालों की सफाई को लेकर टेंडर जारी हो चुके है, शेष नालों का भी टेंडर जल्द जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed