{"_id":"5accf3cd4f1c1b523e8b46b3","slug":"141523381197-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो के धक्के से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो के धक्के से बाइक सवार घायल
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात सड़क दुर्घटना की हुई दो घटनाओं में तीन लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सभी घायल हेलमेट नहीं पहने थे।
रतनपुरा बाजार निवासी बहादुर राजभर पुत्र श्री बल्ली राजभर और डाक्टर समीर खान सोमवार को किसी काम से बलिया जिले के रसड़ा बाजार गए थे। रात में 8:00 बजे के करीब दोनों घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक थाना क्षेत्र के पकवाइनार गांव के पास पहुंची, बाइक में अनियंत्रित आटो ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां घायल बहादुर राजभर की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दूसरी घटना सोमवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे की है, इस दौरान रतनपुरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास गांव निवासी अभयजीत उर्फ गब्बू सिंह पुत्र डॉक्टर अभिमन्यु सिंह बाइक से घर लौट रहें थे। तभी एक सुअर सड़क पार कर रही थी, इस दौरान उनकी बाइक सुअर से टकरा गई। इस दुर्घटना में अभयजीत को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोग घायल को उपचार के लिए मऊ मुख्यालय ले गए। लेकिन वहां बेहतर उपचार की सुविधा नहीं मिली। इस पर परिवार के सदस्य घायल को उपचार के लिए आजमगढ़ स्थित एक प्राइवेट डाक्टर के पास ले जाकर भर्ती कराया।