{"_id":"5a8da72d4f1c1bef7b8b8ac3","slug":"141519232813-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशकों से बदहाल पड़ा हुआ है रानीपुर पिरुआ- काझा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशकों से बदहाल पड़ा हुआ है रानीपुर पिरुआ- काझा मार्ग
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के रानीपुर पिरुआ-कांझा मार्ग पर बीते कई वर्षों से मरम्मत कार्य न होने से बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। जर्जर मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के अलावा पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के मरम्मत कार्य की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुकें हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
दस किमी रानीपुर पिरुआ- कांझा मार्ग पर आवागमन के उद्येश्य से पीडब्लूडी की ओर से दो दशक पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण कार्य के कई साल बीतने के बाद भी विभाग की ओर से सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका। सड़क न केवल क्षतिग्रस्त हो गई, बल्कि सड़क पर कई जगह गहरे गढ़डे बन गए हैं। जिसके चलते सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रात के अंधेरे में गढ़डों में फसकर आए दिन दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे है। क्षेत्र के शिवशक्ति सिंह, मिठाई सिह, संजय,जितेंद्र, विजय का कहना कि इस संबंध में उन लोगों की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र लिखकर अवगत करा चुके है।