फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बच्चों को पौधा देकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का दिया संदेश

बच्चों को पौधा देकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का दिया संदेश

Wed, 20 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को पौधा देकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का दिया संदेश
विज्ञापन

मऊ। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के छत्तरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय कइया के प्रांगण में बुधवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सह संयोजक तथा वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. अलका राय ने 151 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क दो सेट यूनिफार्म एक बैग के साथ एक सागौन का पौधा भी वितरित किया। ड्रेस, बैग, पौधा पाकर बच्चों के चेहरे चमक उठे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अलका राय ने कहा कि बच्चों के बीच अभिभावक व माताएं भी उपस्थित हैं। ड्रेस बच्चों को पहन कर स्कूल आने के लिए दिया जा रहा है और सागौन का पौधा लगाकर पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखने के लिए दिया जा रहा है। यही नहीं यह पौधा जब वृक्ष का रुप लेगा तो एक हमारी पूंजी भी बनेगी। बच्चे पौध के समान हैं। बच्चों के साथ-साथ पौधों का भी बचाव करना भविष्य में लाभदायक है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉ. एसएन राय ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का आधार व प्रथम गुरु उनके माता-पिता हैं, द्वितीय गुरु शिक्षक है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों की हर गतिविधिओं पर ध्यान दें। उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा दें। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजनी सिंह, राजेश यादव, धर्मू यादव, राजकुमार वर्मा, अनिल, ग्राम प्रधान लक्ष्मीना देवी, संगीता खरवार, सत्यप्रकाश सिंह, धनन्जय शर्मा, जीवधन राम, सरिता सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed