फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   14 ??? ??? ??Nursing home running indiscriminately by registering with Ayurveda and Unani system

14 साल बाद मिले तो लिपट कर रो पड़े चारों भाई

Fri, 07 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
14 ??? ??? ??Nursing home running indiscriminately by registering with Ayurveda and Unani system
नगर के शाही कटरा के मैदान में ऐतिहासिक भरत मिलाप में गले मिलते चारो भइयन।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। 14 वर्ष के बाद जब मिले तो चारों भाई लिपट कर रो पड़े। भरत-राम के इस बिछोह और मिलाप का मंचन नगर क्षेत्र की रामलीला मेला समिति की तरफ से नगर के शाही कटरा मैदान में किया गया। शुक्रवार की भोर में पौ फटने के साथ जैसे ही राम भरत का मिलाप हुआ। इलाका गगन भेदी जयकारों से गूंज उठा। भरत का विलाप देख मौजूद श्रद्धालुओं के नेत्र सजल हो गए। नगर क्षेत्र की रामलीला मेला समिति के तरफ से शाही कटरा मैदान में राम भरत मिलाप को देखने के लिए बृहस्पतिवार की रात से श्रद्धालु जुटने लगे थे। शुक्रवार की भोर में पौं फटने के साथ जैसे ही राम भरत का मिलाप हुआ इलाका गगन भेदी जयकारों से गूंज उड़ा। श्रद्धालुओं ने पुष्पों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। वनवास की अवधि पूरा होने पर भ्राता भरत भाव विह्वल हो गए। भरत जी जिस समय कारन कवन नाथ नहीं आवा, जानि कुटिल मोहि विसरावा, दोहे के साथ विलाप कर रहे थे, उसी समय भगवान का पुष्पक विमान अयोध्या के बाहर पहुुंच चुका था। राम ने हनुमान को आगमन का संदेशा देने के लिए भेजा। हनुमान जी विप्र रुप धर भरत की कुटी पर पहुंचे। लेकिन उनके विलाप को सुन भक्त हनुमान भाव विह्वल हो गए। वे भरत के पास पहुंच बताए कि जिस प्रभु के लिए आप विलाप कर रहे हैं वह आ चुके है। प्रभु की सूचना देने वाले दूत से भरत जी लिपट कर उनसे उनका परिचय जाना। हनुमान ने बताया कि वे राम भक्त हनुमान हैं। साथ ही उनसे रावण युद्ध को विस्तार से बताया। अधीर हो चुके भरत ने हनुमान को तुरंत भगवान को लाने के लिए भेजा। साथ ही स्वयं भगवान के आगमन की तैयारी में जुट गए। जैसे ही भगवान आए। चारों भाई आपस में लिपट कर रोने लगे। यह दृश्य देख मौजूद श्रद्धालु भी अपने आंसू नहीं रोक सके। रामलीला समिति की तरफ से नगर के शाही कटरा के मैदान मेें हुए भरत मिलाप मंचन में भाजपा नेता अरिजीत सिंह ने अखाड़ों के संचालक सहित विमान को ले जाने वालों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार और एसपी अविनाश पांडेय मौजूद रहे। रामलीला मेला समिति के भरत लाल राही और सजंय वर्मा ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। मधुबन : तहसील क्षेत्र के दरगाह में बृहस्पतिवार की रात पुराने रामलीला चौक से भरत मिलाप का जुलूस निकला। भरत अपने भाई प्रभु राम से मिलने के लिये रवाना होते हैं। जैसे ही दोनों भाइयों का एक दूसरे से मिलन होता है। भावुक मिलाप के दृश्य का यह मंचन देख उपस्थित दर्शकों की आंखे भी नम हो गईं। वहां से चारों भाई नये रामलीला मंच की ओर रवाना हुए। एक ही रथ पर सवार चारों भाई, साथ में मां सीता आगे बढ़ रहे थे। जुलूस देर रात को नये रामलीला मंच पर पहुंचा। जहां चारों भाइयों की आरती उतारी गई। जुलूस में ग्राम प्रधान लक्ष्मण वर्मा, राजेश गुप्त, कमलेश धोबी, अमित वर्मा, श्यामा तेली, महबूब अंसारी, नसीर अंसारी आदि रहे। अमिला : श्री ठाकुरद्वारा रामलीला समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की देर रात कस्बे में चल रही रामलीला में भरत मिलाप का मंचन किया गया। राम और भरत जब एक दूसरे से गलेे मिले तो मौजूद लोगों के नेत्र सजल हो गए। जय श्री राम के उद्घोष से इलाका गुंजायमान होता रहा। चारों भाइयों की श्रद्धा व भक्ति भाव से आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया।

नगर के शाही कटरा के मैदान में ऐतिहासिक भरत मिलाप में भरत-हनुमान को होता संवाद।

नगर के शाही कटरा के मैदान में ऐतिहासिक भरत मिलाप में भरत-हनुमान को होता संवाद।- फोटो : MAU

नगर के शाही कटरा के मैदान में ऐतिहासिक भरत मिलाप में राम-भरत के मिलन के बाद चारो भइयन और माता सीता ?

नगर के शाही कटरा के मैदान में ऐतिहासिक भरत मिलाप में राम-भरत के मिलन के बाद चारो भइयन और माता सीता ?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed