फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1397 patients got health supplements at 44 hospitals

Mau News: 44 अस्पतालों पर 1397 मरीजों को मिली सेहत की खुराक

Sun, 08 Jan 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
1397 patients got health supplements at 44 hospitals
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। 108 चिकित्सकों की टीम ने 1397 मरीजों का उपचार किया गया। 18 मरीजों को प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। सबसे ज्यादा 121 मरीज चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को जिले के सभी 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 35 मरीजों का उपचार हुआ। भरुहू का पुरा में 42 मरीजों का और छोटी महरनिया में 29 और डोमनपुरा में 54 मरीजों का उपचार किया गया। बीते कई मेलों की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक 121 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

अदरी में 31, भातकोल में 58 काझाखुर्द पीएचसी पर 52 मरीजों का, कसारा पीएचसी पर 25, कुर्थीजाफरपुर पीएचसी पर 21 मरीजों का उपचार किया गया। मधुबन पीएचसी पर 45, मझवारा पर 23 मरीजों उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में 108 चिकित्सकोें की टीम ने 315 स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से 1397 मरीजों का उपचार किया। मरीजों में 656 पुरुष, 558 महिलाएं और 183 किशोर-किशोरियां रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed