फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   139 new polling stations will be created, objections received from political parties

Mau News: 139 नए मतदेय स्थल बनेंगे, राजनीतिक दलों से ली आपत्तियां

Wed, 19 Nov 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
139 new polling stations will be created, objections received from political parties
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ ही नए बनने वाले 139 मतदेय स्थल को लेकर राजनीतिक प्रतिनिधियों से आपत्ति ली गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 1796 मतदेय स्थल हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार मतदाताओं को सुगमता बढ़ाने को लेकर 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का बंटबारा कराया जाना था।
विज्ञापन

ऐसे में अब प्रस्तावित नए 139 मतदेय स्थल बनाए जाने हैं जिससे जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या 1935 हो जाएगी। डीएम ने इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव और आपत्ति भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा कुछ बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा फार्म वितरण एवं कलेक्शन में उदासीनता की बात कही गई।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को बूथ लेवल अधिकारियों को मोटिवेट करने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने बूथ लेवल एजेंट द्वारा इस कार्य में सहयोग करने को भी कहा। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।


घोसी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ेंगे 58 मतदेय स्थल
वर्तमान में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मधुबन में 430, घोसी में 454, मुहम्मदाबाद गोहाना में 395 तथा मऊ विधानसभा क्षेत्र में 517 मतदेय स्थल हैं। प्रस्तावित नए मतदेय स्थलों की कुल संख्या विधानसभा क्षेत्र मधुबन में 41, घोसी में 58 तथा मोहम्मदाबाद गोहाना में 40 है। इस प्रकार जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1935 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed