फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   136 warrants and wanted persons were arrested from 12 police stations in 12 hours

Mau News: 12 घंटे में 12 थानों से 136 वारंटी और वांछित हुए गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
136 warrants and wanted persons were arrested from 12 police stations in 12 hours
जिले के वांछित और वारंटी आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार को बारह थानों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 136 वारंटी-आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण के निर्देश पर एसपी इलामारन जी की निगरानी में सभी थाना प्रभारियों ने की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अभियान में 71 वारंटी, जबकि 65 वांछित आरोपी शामिल हैं। दोहरीघाट पुलिस ने एक वारंटी, दस वांछित अभियुक्त को पकड़ा। वहीं, चिरैयाकोट पुलिस ने चार वारंटी, हलधरपुर पुलिस ने दस वारंटी, दक्षिणटोला पुलिस ने दो वारंटी तो 21 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। घोसी पुलिस ने सात वारंटी तो एक वांछित, कोपागंज पुलिस ने छह वारंटी और रामपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। रानीपुर पुलिस ने छह वारंटी के साथ एक वांछित तो सरायलखंसी पुलिस ने दो वारंटी जबकि 16 वांछित के साथ मधुबन पुलिस द्वारा 18 वारंटी और एक वांछित को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटी के साथ पांच वांछितों को गिरफ्तार किया। मुहम्मदाबाद पुलिस ने 10 वारंटी और 10 वांछितों को गिरफ्तार किया। इसमें से 3 के कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed