फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   132 couples got married under mass marriage scheme

सामूहिक विवाह योजना के तहत 132 जोड़ो की हुई शादी

Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
132 couples got married under mass marriage scheme
मऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 132 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, विधायक विजय राजभर एवं जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हिंदू, बौद्ध एवं मुस्लिम धर्म के धर्म गुरुओं ने अपने-अपने धर्म से जुड़ी पद्धतियों के अनुसार शादी कराई। विकास खंड बड़रावं से 13 जोड़े, फतेहपुर मंडाव से 16 जोड़े, रानीपुर से 16 जोड़े, परदहां से सर्वाधिक 20 जोड़े , घोसी ब्लॉक के 10 जोड़े, कोपागंज ब्लॉक के 12 जोड़े , रतनपुरा ब्लॉक से सात जोड़े, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक से 17 जोड़े, दोरीघाट ब्लॉक से 16 एवं नगर क्षेत्र से पांच जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की पत्नी पूजा सिंह बंसल ने सभी जोड़ों को वस्त्र प्रदान किया। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा समस्त जोड़ों को आभूषण प्रदान किये गये। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पहले जो गरीब परिवार की बेटियां थी उनके माता-पिता की चिंता बढ़ जाती थी कि वह उनकी शादी कैसे करेंगे। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीबों की इस चिंता को दूर किया गया। इस मौके पर राम सिंह वर्मा, डॉ. धनपाल सिंह, उमा शंकर वर्मा, अनील कुमार सिंह, प्रशांत राय, ग्राम्य दिनकर मौर्या, जगदीश कुमार यादव, गिरजा शंकर, दुर्गेश सिंह, जगदीश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed