{"_id":"5ccf28a6bdec2207315b516d","slug":"131557080230-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से रेल फाटक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से रेल फाटक क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा जंक्शन के पश्चिमी रेलवे फाटक 4 सी में शनिवार को एक अनियंत्रित ऑटो चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। उधर फाटक के क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने फाटक को दुरुस्त कराया। वहीं आरपीएफ ने इंदारा बाजार से आरोपी चालक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इंदारा आरपीएफ प्रभारी सुधीर राय ने बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा निवासी विवेक कुमार पुत्र द्वारिका ऑटो चालक है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह ऑटो लेकर इंदारा बाजार की तरफ जा रहा था। जहां रेलवे क्रासिंग पर लिच्छवी एक्सप्रेस के आने से केबिन मैन ने गेट बंद कर दिया। जहां फाटक बंद होने से ऑटो चालक ने आगे निकालने का प्रयास करने में फाटक को टक्कर मार दिया। फाटक के क्षतिग्रस्त होने के बाद ऑटो चालक वाहन सहित फरार हो गया। उधर, रेलवे फाटक के क्षतिग्रस्त होने से दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना मिलने पर रेलवे के कर्मचारी के साथ आरपीएफ पहुंची। जहां गेट को दुरुस्त कराया। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया था। रविवार की सुबह चालक को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद संबंधित धाराओं मेें मुकदमा किया गया।