फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   घटना के विरोध में लेखपालों ने किया समाधान दिवस का बहिष्कार

घटना के विरोध में लेखपालों ने किया समाधान दिवस का बहिष्कार

Sat, 01 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
घटना के विरोध में लेखपालों ने किया समाधान दिवस का बहिष्कार
मऊ। मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव जसड़ा में सरकारी जमीन का सर्वे करने गए लेखपाल के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने के विरोध में उप्र लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने बांह में काली पट्टी बांधकर शनिवार को जिले के थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस का बहिष्कार किया। साथ ही धरना प्रदर्शन किया। इससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव जसड़ा में सरकारी जमीन का सर्वे करने गए लेखपाल के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने के विरोध में उप्र लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस का बहिष्कार किया। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शित किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटना के दोषियों की गिरफ्तारी जब तक नहीं होगी तब तक समाधान दिवस का बहिष्कार जारी रहेगा। लेखपालों के बहिष्कार के चलते थाने पर आए फरियादियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। इस अवसर पर रामकीर्ति सिंह, कमलेश भारती, राजेश भारती, देवेंद्र नाथ यादव आदि मौजूद रहे। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जसड़ा गांव में सरकारी जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ मारपीट किए जाने के प्रकरण के विरोध में लेखपालों ने शनिवार को थाने पहुंचकर समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना, सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही थाने में दर्ज मुकदमे में धाराओं को बढ़ाया या बदला गया। कुछ देर बाद जिलाधिकारी, एसडीएम अतुल कुमार, सीओ राजकुमार भी पहुंच गए। थाने पहुंच कर पहले जिलाधिकारी ने थाने की साफ सफाई का निरीक्षण किया। आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस मौके पर संजीव कुमार पांडेय, रामसरीख यादव, रघुनाथ प्रसाद, रामजन्म सिंह, राजेंद्र सिंह, रमाकर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, मनोज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने लेखपाल के साथ मारपीट होने के विरोध में स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस का बहिष्कार किया। इस अवसर पर रामनवल ,विवेक राय ,अविनाश ,जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे। हलधरपुर संवाददाता के अनुसार उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने लेखपाल के साथ मारपीट होने के विरोध में स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस का बहिष्कार किया। इस अवसर पर लेखपाल कैलाश सिंह, राजेश सिंह, धीरज सोनी, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
मधुबन थाना परिसर में शनिवार को लेखपाल संघ मधुबन ईकाई ने संपूर्ण समाधान का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शित किया। वे साथी लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलित थे।

बता दें कि 23 नवंबर को मुहम्मदाबाद तहसील के एक लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया था, जिसके क्रम में आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग लेखपाल संघ द्वारा किया गया। धरने को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि लेखपालों के साथ आए दिन हो रहे दुर्व्यवहार के चलते आज लेखपाल संघ डरे सहमें माहौल में कार्य करने को विवश है। धरने में विवेक राय तथा ओमप्रकाश ने लेखपाल संघ का हौसला बढ़ाया। कहा कि जब तक मुहम्मदाबाद मामले के आरोपित गिरफ्तार नहीं किये जाते तब तक कार्य वहिष्कार चलता रहेगा। इस अवसर पर रामनवल, विवेक राय, अविनाश, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed