{"_id":"5bedc0cbbdec2269b059d840","slug":"131542308043-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर महिला की मौत
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुहम्म्दाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला छत से गिरकर घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे आनन फानन में कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि खैराबाद गांव निवासी जुमा आरा (48) पत्नी शब्बीर अहमद गुरुवार की सुबह करीब दस बजे खाना बनाने के लिए छत पर मसाला पीट रही थी। इसी दौरान अचानक उसको चक्कर आने से वह नीचे आ गिरी। परिजनों ने उसे गांव के ही चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।