{"_id":"5bec711dbdec2269717a3093","slug":"131542222109-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लिए बीएसएनएल कर्मचारी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए बीएसएनएल कर्मचारी लामबंद
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मऊ। ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल नई दिल्ली के आह्वान पर कर्मचारी लामबंद हो गए। साथ ही मंगलवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट बी. प्रसाद को लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर 3 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में मातादीन यादव और उमेश गोस्वामी ने बताया कि तृतीय वेतन पुनरीक्षण शीघ्र लागू करने, पेंशन अंशदान मूल वेतन पर लागू करने, मोबाइल पर फोर जी सुविधा मुहैय्या कराने और पेंशन कर्मियों को पेंशन रिविजन जल्द लागू करने के साथ द्वितीय वेतन पुनरीक्षण के बकाए का जल्द निराकरण नहीं किये जाने की मांग की गई है। कहा कि मांग पूरी न होने पर केंद्रीय संघ के आह्वान पर 3 दिसंबर से बीएसएनएल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी। इस दौरान संतोष यादव, सच्चितानंद उपाध्याय, कमलेश चौधरी, यशवंत कुमार, कमला यादव आदि रहे।