{"_id":"5be9b333bdec2269377f801d","slug":"131542042419-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी अधिकारी का शव घर पहुंचा मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी अधिकारी का शव घर पहुंचा मचा कोहराम
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। वाराणासी में चकबन्दी अधिकारी के रूप में तैनात घोसी नगर के मझवारा मोड़ निवासी रामजी सिंह 45 पुत्र रामाधार सिंह की रविवार को वाराणसी के भुल्लनपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म पर से गिरकर ट्रेन से कट कर मौत हो गई। उनका शव सोमवार को घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार के साथ मोहल्ला वासियो में कोहराम मच गया।
घोसी नगर के मझवारा मोड़ निवासी रामाधार सिंह के सात पुत्रों में से 6 ठें नम्बर के पुत्र रामजी सिंह का 2003में लोअर पीसीएस में चयन के बाद चकबन्दी अधिकारी के रूप में हुआ था।वर्तमान में उनकी पोस्टिंग वाराणसी में थी।रविवार की दोपहर बाद वे अपने पत्नी,बच्चों को प्रयागराज भेजने के लिए भुल्लनपुर स्टेशन पर जा कर पत्नी कल्पना सिंह,पुत्र अनीलेश सिंह14 व पुत्री 8 को पैसेंजर ट्रेन में बैठाकर जब वापस हो रहे थे।
इसी दौरान ट्रेन की बोगी में टंगी साइकिल के हैंडिल में फंस जाने से असंतुलित होकर प्लेटफार्म के नीचे चले गए जिससे कट जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घोसी के साथ पैतृक गांव नोकहट में परिजनों में कोहराम मच गया।पिता रामाधार सिंह,भाई राम सिंह,रामकृपाल सिंह,रामकुंवर सिंह,रामएकबाल सिंह,रामप्रकाश सिंह,राघवेंद्र सिंह के साथ बहन नीलम सिंह का रोते रोते बुरा हाल रहा।