{"_id":"5be2e910bdec226959416fdf","slug":"131541597456-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड मास्टर ने सिखाए नियम और प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड मास्टर ने सिखाए नियम और प्रतिज्ञा
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहा ब्लॉक क्षेत्र के ताजपुर स्थित कृष्णा महाविद्यालय में संचालित सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन फाइनल टाक, ओपेन सेशन, सर्वधर्म प्रार्थना, सभा के साथ शिविर का समापन हुआ।
स्काउट गाइड प्रशिक्षक देवभूषण वनमाली, स्काउट गाइड मास्टर ओमप्रकाश मौर्य, प्रशिक्षण अधिकारी कमलेश सिंह यादव ने स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, गांठ बाधना, रस्सी व कपड़े से टेंट तैयार करना, विपरीत परिस्थितियों में अस्थायी पुल तैयार करना, स्काउट के मूल आधार, जंगलों में बिना संसाधन बर्तन के खुले आसमान के नीचे भोजन बनाना, चिह्नों को पहचानना आदि कला से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक तेजबहादुर यादव ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं। देश के विभिन्न भागों में समय-समय पर कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं आती है। जिससे बड़े स्तर पर जान-माल की क्षति होती है। ऐसे समय में स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण आपको आपदा से बचने में मदद करता है। मुख्य अतिथि डॉ. दुर्गविजय यादव ने कहा कि जो कुछ भी आप लोगों ने सात दिनों के प्रशिक्षण में सीखा है उसे आत्मसात करें तथा अपने आसपास के लोगों को प्रशिक्षण के बारे में उन्हें सिखाएं। प्राचार्य रामअवध यादव ने कहा कि स्काउट से अनुशासित रहते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की सीख मिलती है। इस दौरान अनुराग यादव, रमाशंकर यादव, सुबाष यादव, श्यामदेव राजभर आदि रहे।