{"_id":"5bc23834bdec2269385b5629","slug":"131539455028-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने जाना बच्चों का शैक्षिक स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने जाना बच्चों का शैक्षिक स्तर
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के चकमेंहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्रों के अभिभावकों व शिक्षकोें के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों के शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। साथ ही इस दौरान अभिभावकों को कई टिप्स दिए गए।कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से 12 तक के बच्चों के अभिभावकों को परिणाम युक्त दस्तावेज वितरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि सफलता के लिए विषय का सम्पूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। किसी भी विष य का आधा-अधूरा ज्ञान सफलता को खतरे में डालता है। इस लिए यह जरूरी है कि परीक्षाओं में अधिकतम अंक पाने व जीवन में सफलता पाने के लिए छात्र संयम के साथ पढाई पर ध्यान केंद्रित करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के. सी. पीटर ने कहा कि बच्चों का ध्यान केंद्रित रखने के लिए उनके हर अच्छे प्रयास को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। परीक्षा में अरून्धती कुशवाहा ,सुभांग कुमार श्रीवास्तव,, आरोही सिंह, अरनव कुमार यादव, मान्या सिंह, सृजन पांडेय, श्रेष्ठ सिंह, सुशील बर्ननवाल, सोभित कुमार श्रीवास्तव, आकांक्षा दीप, निखिल बर्नवाल, स्मृती सिंह, आस्था कुशवाहा, विभू गोस्वामी, आस्था यादव, आयुष सिंह, विकास वर्मा, शीतल भारती, आशीष यादव, प्रांजल यादव, निकिता यादव, देवव्रत चैहान, अंजना के. पीटर, सुभम कुमार सिंह तथा ऑचल राय ने अपनी - अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित सभी अभिभावकों का विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती सविजा पीटर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन