{"_id":"5b5f3ef44f1c1b54638b57bb","slug":"131532968692-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से बिक रही अमानक पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से बिक रही अमानक पॉलीथिन
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोई कार्रवाई न होने से यहां धड़ल्ले से इनका प्रयोग किया जा रहा है। जिला प्रशासन की कार्रवाई केवल जिला मुख्यालय सहित कुछ तहसील क्षेत्रों तक सीमित हैं। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदार बेखौफ होकर पॉलिथीन में ग्राहकों को सामान दे रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 50 माइक्रॉन से कम मात्रा की पॉलिथीन पर रोक लगायी है। साथ ही जिला प्रशासन और नगर पालिका-निकायों को प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। बीते 15 दिनों में जिला प्रशासन द्वारा केवल जिला मुख्यालय, मधुबन, घोसी और मुहम्मदाबाद गोहना के मुख्य बाजारों में कार्रवाई की गई है। जबकि मझवारा, इंदारा, कोपागंज, रतनपुरा, अमिला, चिरैयाकोट, वलीदपुर में आधा माह बीतने के बाद भी न तो कोई अभियान नहीं चलाया गया है, न ही पॉलिथीन से होने नकुसान के बारे में जानकारी देने के लिए कोई जागरूकता रैली निकाली गई है। ऐसे में मझवारा बाजार, मऊ बलिया बार्डर, सेमरी, चचाईपार सहित दूसरे ग्रामीण बाजारों में खुलेआम पॉलिथीन में दुकानदार ग्राहकों को सामान दे रहे है।
घोसी एसडीएम छेदीराम सोनकर ने बताया कि शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में अभियान चला कर औचक छापेमारी की जाएगी। जहां पॉलिथीन के मिलने पर दुकानदारों पर जुर्माना वसूला जाएगा।