फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डिलिवरी और बुकिंग का काम रहा ठप

डिलिवरी और बुकिंग का काम रहा ठप

Sat, 21 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डिलिवरी और बुकिंग का काम रहा ठप
मऊ। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले से एक भी माल की बुकिंग नहीं हुई जबकि बाहर से आने वाली ट्रकों से अनलोडिंग कराकर माल गोदामों में रखा लेकिन उसकी डिलीवरी नहीं की गई। हड़ताल से दूसरे दिन लगभग चार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। रविवार तक यदि हड़ताल समाप्त नहीं की गई तो सोमवार से फल, दूध और दवाओं की आपूर्ति भी ठप हो जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अजीत सिंह के नेतृत्व में अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज को सौंपा। इसके बाद शहर में पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को पूरी किए जाने का आह्वान किया। पीएम को लिखे गए मांग पत्र में कहा गया है कि डीजल की कीमतें कम की जानी चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य मूल्य निर्धारण और डीजल की कीमतों में त्रैमासिक संशोधन किया जाए। देश में टोल बैरियर मुक्त व्यवस्था लागू की जाए। इसके साथ ही तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम टीपीपी निर्धारण में पारदर्शिता का प्रावधान हो। डीजल पर जीएसटी की छूट दी जाए, एजेंटों के अतिरिक्त कमीशन को समाप्त किया जाए, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर टीडीएस खत्म करके आयकर अधिनियम की धारा 44 ए ई में अनुमानित आय में कमी और उसका तर्कसंगत ई वे बिल से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने पैदल मार्च निकाला जो राजा बाजार होते हुए मुगलपुरा पीसीआई ट्रांसपोर्ट पर जाकर खत्म हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह उपाध्यक्ष महातम यादव महामंत्री मुकेश पांडे अशोक कुमार राम भवन यादव राम नगीना यादव अरुण सिंह धीरज यादव हंसराज यादव रामनरेश तिवारी पंकज पांडे राजकुमार शुक्ला प्रकाश चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगड़िया के ट्रांसपोर्टर भी हड़ताल में हुए शामिल
मऊ। हड़ताल के समर्थन में शनिवार को जनपद की अंगड़िया के ट्रांसपोर्टरों ने शामिल होने का भरोसा दिया। अंगड़िया ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष अमरीश पांडे और महामंत्री शंकर ने बताया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हम भी जनपद के ट्रांसपोर्टरों के साथ हैं। उन्होंने शनिवार को कोई बुकिंग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed