{"_id":"5b5367fd4f1c1b572f8b5c70","slug":"131532192765-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में अनियंत्रित होकर पलटी जीप, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में अनियंत्रित होकर पलटी जीप, एक घायल
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा। कोपागंज थाना अंतर्गत मऊ-मधुबन शहीद मार्ग पर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब बरसात के दौरान अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी जीप सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में एक यात्री घायल हुआ। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
शनिवार को 11 बजे बारिश हो रही थी तभी मझवारा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार यात्रियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर इंदारा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास पलट गई। जीप में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में वीरेंद्र यादव पुत्र बिरजू यादव (35) वर्षीय सिकडीकोल थाना मधुबन निवासी गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने पलटे जीप से यात्रियों को बाहर निकालकर कुछ लोगों को मामूली चोटे आई थी। एक गंभीर रूप से घायल को डायल 100 ने जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस जीप को कब्जे में ले ली।