फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन

मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन

Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
रतनपुरा। ब्लॉक क्षेत्र के नगवा गांव के मनरेगा मजदूरों ने काम न मिलने और बकाया मजदूरी की भुगतान न किए जाने के विरोध में मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

मनरेगा मजदूरों का कहना था कि गांव में ग्राम पंचायत की तरफ से मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा है। जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट आ गया है। मजदूरों का कहना था कि मांगने के बाद एक तो उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा मजदूर नारायण चौहान सहित कई लोगों की शिकायत थी कि लगभग तीन चार महीने पहले हम लोगों ने गांव में काम किया था। लेकिन उसकी मजदूरी अभी तक नहीं मिली। इसके चलते मजदूरों के सामने फांकाकसी की नौबत आ गई है। मजदूरों का कहना था कि कई बार मजदूरी के लिए कहा गया लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। प्रदर्शन करने वालों में सबसे अधिक महिलाओं की संख्या थी लेकिन ब्लॉक पर कोई जिम्मेदार अधिकारी के न रहने के चलते मनरेगा मजदूरों का शिकायती पत्र लेने वाला कोई नहीं था। खंड विकास अधिकारी संपूर्ण समाधान में गए थे। मजदूरों ने भी धैर्य का परिचय देते हुए अपना प्रदर्शन जारी रखा। जब बीडीओ समाधान दिवस से लौटकर ब्लाक पर पहुंचे तो मजदूरों ने उन्हें प्रार्थनापत्र सौंपा। बीडीओ ने मजदूरों से कहा कि अब तक कराए गए कार्यों के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट पर जल्दी ही काम शुरू कराए जाएंगे। जांच समिति में एडीओ एम आई सैयद एबी बैदी, एडीओ को आपरेटिव सत्यनारायण यादव और एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्रा को शामिल किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में अमरनाथ, अच्छेलाल, अमिताभ, केदार, गंगाधर, चंद्रमा चौहान, शांति देवी विष्णो, मनाकी, गीता, गुलाबी, सरिता ,राजकुमारी, शीला, जीतनी शकुंतला, दुर्गावती, अंगीरा, फूलमती, सावित्री सहित काफी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed