{"_id":"5b3534704f1c1bf56e8ba7d6","slug":"131530213488-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसो में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसो में युवक की मौत, चार घायल
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में ट्रैक्टर ट्राली से गिरजाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि अनियंत्रित हुई एक मारुति के पेड़ से टकरा जाने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ मार्ग स्थित चालीसवां गांव के समीप गुरुवार की सुबह विदाई का सामान भरकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार के चलते मोड़ पर पलट गई। सामान के साथ ट्राली पर बैठा युवक नीचे गिरकर ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के विचोला गांव से बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव आई हुई थी। जहां गुरुवार को विदाई के बाद मिले सामान को लेकर ट्रैक्टर ट्राली गांव वापस लौट रहा था। सामान की सुरक्षा के लिए गांव का युवक जितेंद्र 28 पुत्र फुल्लीराम ट्राली पर बैठा था। चालीसवां गांव के पास तेज रफ्तार के चलते ट्राली पलट गई और जितेंद्र नीचे गिर गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिरैयाकोट : थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग स्थित नेवादा पुलिया के समीप बुधवार की रात चिरैयाकोट की तरफ जा रही एक मारुति वैन बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई गई। हादसे में मारुति सवार चार लोग घायल हुए। अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर गांव सुरेंद्र 60, सुरेश 40, अभिमन्यु 50 बुधवार को देवरिया जिले में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा थे। नेवादा पुलिया के पास अचानक से सामने आए एक बाइक सवार का बचाने के चक्कर में मारुति चला रहे नंदकिशोर यादव वाहन से नियंत्रण खो बैठा। फलस्वरूप गाड़ी सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद घायलों की चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मारुति में फंसे घायलों को बाहर निकाला। जहां कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया।