फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तयशुदा समय में बैग की आपूर्ति नहीं

तयशुदा समय में बैग की आपूर्ति नहीं

Thu, 07 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
तयशुदा समय में बैग की आपूर्ति नहीं
जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को वितरित किए जाने वाले नि:शुल्क बैग की आपूर्ति निर्धारित समय सीमा के अंदर नामित एजेंसी द्वारा नहीं की जा सकी है। हालत यह है कि फतहपुर मंडाव ब्लाक में नि:शुल्क बैग की खेप अभी तक नहीं आई है। जबकि आपूर्ति सीमा 27 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में 62763 नया एडमिशन लेने वाले बच्चों में दो जुलाई से वितरण होने की प्रक्रिया में देर होने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 94 सहायता प्राप्त तथा समाज कल्याण से 56 विद्यालय हैं। वर्ष 2018-19 शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों में नया एडमिशन लेने वाले 62763 बच्चों को एक सेट नि:शुल्क बैग वितरित किया जाना है। निदेशालय से बैग वितरण के लिए एक्सोफोर्ट फुटवियर नोयडा को नामित किया गया है। नियम के तहत 27 अप्रैल तक समस्त ब्लाक संसाधन केंद्रों पर बैग की आपूर्ति करने का फरमान जारी किया गया था। बैग की आपूर्ति के बाद तीन सदस्यीय समिति द्वारा गुणवत्ता की जांच कर तीन सैंपल निदेशालय को भेजने की प्रक्रिया होगी। समिति में एसडीएम, बीडीओ और बीईओ को शामिल किया गया है। निदेशालय से हरी झंडी के बाद वितरण करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

हालत यह है कि नामित एजेंसी द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर बैग की आपूर्ति नहीं की गई। नामित एजेंसी द्वारा 29 मई को मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, घोसी, परदहां, कोपागंज, रतनपुरा, दोहरीघाट ब्लाक को आपूर्ति की गई। जबकि छह जून को बड़रांव तथा नगर मेें आपूर्ति की गई। फतहपुर मंडाव में बैग की खेप अभी तक नहीं आई है। इसके चलते वितरण प्रक्रिया में देर होने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी तथा जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योगेंद्र यादव का कहना था कि शासन से निर्धारित समय सीमा के अंदर बैग की आपूर्ति नहीं की गई है। नियमानुसार पेमेंट से कटौती की जाएगी। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि दो जुलाई से बच्चों में नि:शुल्क बैग वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। बैग की आपूर्ति में देर होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed