फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय में किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय में किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

Thu, 12 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय में किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
मऊ। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के जयसिंहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि बच्चों में संस्कार के साथ आधुनिक शिक्षण विधियां प्राथमिक शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन के लिए आवश्यक है। स्मार्ट क्लास की शुरूआत होने से हमारे विद्यालय कांवेन्ट स्कूल के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवल से किया। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य राजीव रंजन कुमार मिश्र ने कि सामुदायिक सहभागिता से प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया नवाचारी प्रयास अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय है। अब वह दिन दूर नहीं जब परिषदीय स्कूल के बच्चे भी डिजिटल हो सकेंगें। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने विद्यालय में मानक के अनुरुप शिक्षकों के तैनात करने की मांग की। छात्राओं ने साक्षरता पर मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश चतुर्वेदी, आरपी राम, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, जयप्रकाश तिवारी, अरविंद पांडेय, चंद्रधर राय, सहेंद्र सिंह, अंजनी सिंह, प्रवीण, अजीत पाल श्रीवास्तव, रामजनम यादव, सरिता सिंह, वंदना सिंह, रंजू, मुन्नी देवी, राजेश, प्रभाकर सिंह, आदि उपस्थित रहे।संचालन अरविंद पांडेय तथा चंद्रधर राय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed