{"_id":"5accf3c94f1c1b833d8b4602","slug":"131523381193-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी (मऊ)। तहसील के उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार ने मंगलवार को नगर से सटे दो गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम को क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदी धीमी मिली, इस दौरान केंद्रों में गंदगी की अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार का निर्देश दिया। साथ ही सहकारी क्रय बिक्रय केंद्र पर धन न होने पर व्यवस्था हेतु संबंधित को पत्र लिखने की बात कही।
उपजिलाधिकारी डा.राजेश कुमार ने सबसे पहले नगर से सटे दाल मिल के प्रांगण में स्थापित विपणन विभाग के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम ने पाया कि खरीद लक्ष्य दो हजार मीट्रिक टन निर्धारित है, लेकिन बीते दस दिन में केवल तीन किसानों से कुल 256 क्विंटल गेहूं की खरीद किया गया है । साथ ही किसानों के खाते में क्रय गेहूं का भुगतान भेज दिया गया है। केंद्र पर पर्याप्त बोरा मिला। हालांकि केंद्र पर साफ सफाई असंतोषजनक मिलने और खरीद धीमी होने को लेकर नाराजगी जताई। इसी क्रम में एसडीएम घोसी सहकारी क्रय विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जहां 335 मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य के सापेक्ष चार किसानों से केवल 167 क्विंटल गेहूं खरीदा पाया गया। जिसमें एक किसान को छोड़कर दो किसानों के खाते में धन भेजे जाने की जानकारी मिली। जबकि धन के अभाव में तीसरे किसान को भुगतान नही हो सका। इसको लेकर एसडीएम ने डिप्टी आरएमओ और पीसीएफ अध्यक्ष को पत्र लिखकर अवगत कराया।