फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उर्वरक विक्रेता आधार कार्ड पर ही खाद की बिक्री करें -जिला कृषि अधिकारी

उर्वरक विक्रेता आधार कार्ड पर ही खाद की बिक्री करें -जिला कृषि अधिकारी

Tue, 10 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
उर्वरक विक्रेता आधार कार्ड पर ही खाद की बिक्री करें -जिला कृषि अधिकारी
रतनपुरा (मऊ)। कृषि भवन के सभागार में पीओएस मशीन के संचालन उसके रखरखाव तथा किसी गड़बड़ी को लेकर आयोजित प्रशिक्षण गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने लोगों को उर्वरक बिक्री के बाबत जानकारी दी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी के साथ आए इफ्को के अधिकारी देवी प्रसाद सिंह तथा इंजीनियर चंदन सिंह सिंह ने फुटकर विक्रेताओं को पीओएस मशीन को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही उर्वरक विक्रेताओं को बताया कि मशीन के संचालन में किसी भी किस्म की गड़बड़ी होने पर तत्काल उनसे संपर्क करें, ताकि समस्या का समाधान किया जा सकें।
विज्ञापन

इफ्को अधिकारी देवी प्रसाद सिंह ने बताया कि सरकार ने उर्वरक बिक्री में जीएसटी को अनिवार्य कर दिया है। लिहाजा विक्रेता अपना पंजीकरण जीएसटी में करा लें। ताकि वे उर्वरक का व्यापार सरकार की मंशा के अनुरूप कर सकें। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने उर्वरक विक्रेताओं को बताया कि वह पीओएस मशीन का संचालन विधिवत ढंग से एवं नियमित रूप से करें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उर्वरक की बिक्री केवल आधार कार्ड पर ही करें। इसके साथ ही स्टाक और बिक्री में पीओएस मशीन से समानांतर होना चाहिए। ऐसा न हो कि स्टाक और पीओएस मशीन के स्टाक में अंतर हो। ऐसा होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में विकासखंड रतनपुरा, कोपागंज, परदहा और घोसी के उर्वरक विक्रेताओं ने भाग लिया। बैठक में राज कपूर सिंह, फतेह बहादुर गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, बंधु लाल साहू, प्रदीप कुमार गुप्त, वीरेंद्र कुमार गुप्त, मोनू प्रजापति आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed