{"_id":"68617ea976ac6dc8a408da42","slug":"1302-viral-fever-patients-who-came-to-arogya-mela-are-not-mafia-but-genius-ak-sharma-mau-news-c-295-1-mau1001-129904-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आरोग्य मेले में आए वायरल बुखार के 1302 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आरोग्य मेले में आए वायरल बुखार के 1302 मरीज
विज्ञापन
बारिश का मौसम शुरू हो गया है। उमस भरी गर्मी से उल्टी दस्त व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ चार अर्बन पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मेले में उल्टी, दस्त, वायरल बुखार के मरीज ज्यादा आए।
40 अस्पतालों में पहुंचे 2187 में से 1302 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित थे। 27 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमान नगर में 78 मरीजों का उपचार हुआ, इसमें 37 मरीज उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित मरीज थे।
वहीं भरहू का पुरा में 57 मरीजों का उपचार किया गया, इसमें 14 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। वहीं डोमनपुरा में 79 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 35 मरीज बुखार, उल्टी दस्त से पीड़ित मिले।इसी तरह से छोटी महरनिया अस्पताल में 49 मरीजाें का उपचार हुआ, जिसमें 21 मरीज वायरल से पीड़ित मिले। इसी तरह से बगली पिजड़ा में 166, चिरैयाकोट में 179,काझाखुर्द में 114 तो सिपाहइब्राहिमाबाद में 78 मरीजों तो खुरहट में 87, मधुबन में 77 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
मेले में 87 डॉक्टरों की टीम ने 237 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1018 पुरुष मरीज, 936 महिला मरीज तो 233 किशोर किशोरियों का उपचार किया गया। जबकि बेहतर उपचार के लिए 27 मरीजों को रेफर किया गया।