फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1300 employees will clean 172 Shiv temples

Mau News: 172 शिव मंदिरों की सफाई करेंगे 1300 कर्मचारी

Mon, 24 Feb 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
1300 employees will clean 172 Shiv temples
मऊ। महाशिवरात्रि का पर्व स्वच्छ वातावरण में मनाने के लिए जिला पंचायती राज विभाग और स्वच्छ भारत मिशन ने शिव मंदिरों की सफाई और देखरेख के लिए सफाईकर्मियों की टीम तैयार की है।
विज्ञापन

जिले के 172 प्रमुख शिव मंदिरों पर मंगलवार से लगभग 1300 सफाईकर्मी सफाई शुरू करेंगे। 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन भी ये टीमें अपने-अपने मंदिरों पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीम गठित की गई है। गांव के सामुदायिक शौचालय को समय पर खोलने, साफ सुथरा रखने और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। इनके साथ ही ब्लॉक स्तर पर सभी सहायक विकास अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला पंचायतीराज अधिकारी किरन वर्मा ने बताया कि जनपद के बड़े शिव मंदिरों पर महाशिवरात्रि के दिन मेला लगता है और सैकड़ों की संख्या में भक्त पूजन अर्चन करने जाते हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी खंड विकास अधिकारियों को टीम गठित करने के लिए कहा गया है, जिससे मंदिरों में गंदगी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed