{"_id":"5f00c1898ebc3e42e57b7378","slug":"13-corona-infected-including-health-workers-in-the-district-number-reached-166-mau-news-vns5339855127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्वास्थ्यकर्मी सहित 13 मिले कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 166","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्वास्थ्यकर्मी सहित 13 मिले कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 166
विज्ञापन
मऊ। शनिवार को जिले में बीएचयू से आई 29 संदिग्धों की रिपोर्ट आई। इसमें घोसी सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी, बाल संरक्षण गृह के दो कर्मचारी सहित 13 नए संक्रमित मरीज मिले है।इसमें नगर के तीन अलग अलग क्षेत्रों के सात मरीज तथा तीन मरीज मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के दो गांवों के हैं। इन मरीजों को मिलाकर जिले में कुल मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई है। घोसी अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद अस्पताल को उसे सील किया जा रहा था।वहीं अन्य मरीजों को परदहा कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है।
प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को बीएचयू से 29 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त हुई।इसमें घोसी सीएचसी में कार्यरत गैर संचारी बीमारी क्लीनिक का कांउसलर भी कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं बाल संरक्षण गृह के दो कर्मचारी भी पॉजीटिव मिले है। वहीं एक मरीज नगर के कंटेनमेंट जोन प्यारेपुरा में एक नगर के मठियाटोला में तीन मरीज मिले है।
वहीं नगर के एक अन्य क्षेत्र लारी रोड से दो मरीज और रस्तीपुुर से एक मरीज मिले है। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के टड़वा चौबेपुर में एक मरीज तथा इटौरा चौबेपुर में दो महिला मरीज मिले है। बताया कि सभी मरीजों को कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती करा दिया गया है। बोले कि सभी मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त कर उन्हें क्वारंटीन करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि घोसी अस्पताल में कोरोना पॉजीटिव कर्मचारी मिलने के बाद अस्पताल को सील किया जा रहा है। बताया कि जिले में 39 हॉटस्पॉट बने हुए है। वहीं आज मिले 13 मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 80 है, जबकि 83 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके है। वहीं तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई है। बाल संरक्षण गृह में रखे गए तीन किशोर बीते 28 जून को पॉजीटिव मिले थे। इसके बीते अभी पांच दिन ही हुए थे कि शनिवार को आई रिपोर्ट में अब दो कर्मचारी पॉजीटिव मिले है।