फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हस्तशिल्पियों को मिलेगा प्रशिक्षण

हस्तशिल्पियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Wed, 20 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
हस्तशिल्पियों को मिलेगा प्रशिक्षण
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजेश रोमन ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जिले में वस्त्र उद्योग हस्तशिल्पियों के आजीविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों की कौशल वृद्धि के लिए प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाना है। अर्धकुशल श्रमिक मजदूरी दर पर मानदेय देय होगा। प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षार्थियों को टूल किट प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि इसके लिए आवेदक उप्र का मूल निवासी हो, आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए, आवेदक की पारंपरिक हस्तशिल्पी वस्त्र उद्योग आदि से जुड़ा होना चाहिए। योजना के अंतर्गत वित्त पोषण के लिए आवेदक किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक, वित्तीय संस्था, सरकारी संस्था आदि का चूक कर्ता नहीं होना चाहिए। एक परिवार का एक ही सदस्य ही योजना अंतर्गत आवेदन के लिए पात्र होगा। योजना अंतर्गत पात्रता केलिए जाति एकमात्र आधार नहीं होगा। परंपरागत कारीगरी से जुडे होने से प्रमाण के रूप में ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका, नगर निगम के संबंधित वार्ड के सदस्य के द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। हस्तशिल्पी पहचान पत्र धारक परिवार के सदस्यों को उपर्युक्त प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य नही होगा। उपर्युक्त पात्रता रखने वाले आवेदक 22 फरवरी 2019 को पांच बजे तक अपना आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed