फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रशासन ने ली गरीब दंपती सुधि , दिलाया राशन

प्रशासन ने ली गरीब दंपती सुधि , दिलाया राशन

Sun, 09 Dec 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने ली गरीब दंपती सुधि , दिलाया राशन
अमिला (मऊ)। तहसील घोसी के उपजिलाधिकारी डा. सीएल सोनकर ने रविवार को अमिला के पठान टोला मुहल्ला पहुंचकर असहाय दंपती की सुधि लिया। एसडीएम की पहल पर तहसीलदार ने गरीब एहसान मियां और उनकी पत्नी जोहरा ख़ातून से मिलकर आर्थिक मदद दी और इनके लिए राशन की व्यवस्था किया।नगर पंचायत अमिला के वार्ड नम्बर 8 के पठान टोला निवासी एहसान मियां(65) पुत्र स्व. हनीफ मिया 5 वर्ष में तीन बार लकवा के शिकार से उबरे भी नहीं थे कि चौथी बार शिकार होने के पश्चात् चार महीने से पूरी तरह चारपाई पकड़ लिया। पैसे के अभाव में इलाज तो नहीं ही हो पा रहा है पेअ की आग बुझाने के लिए रोटी के भी लाले पड़ गए हैं। इनकी कोई संतान नहीं हैं। चार महीने से चारपाई पर पडे एहसान का इलाज नहीं हो पा रहा है। मुहल्ले के लोगों द्वारा दिए जाने वाले राशन से इनके घर चूल्हा जलता है। अमर उजाला ने इस खबर को 09 दिसंबर को प्रमुख्ता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला की खबर का असर रहा है कि एसडीएम की पहल पर मौके पर तहसीलदार घोसी ओमप्रकाश पाण्डेय व लेखपाल अमिला पहुँच कर लगभग 400 रुपये नगद व आटा,दाल,चावल की व्यवस्था कर जोहरा खातून को आश्वासन दिया कि कोटेदार से और राशन की ब्यवस्थाजल्दी ही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed