फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक सीट को छोड़कर सभी लोकसभा पर चुनाव लड़ेगी प्रगतीशील पार्टी

एक सीट को छोड़कर सभी लोकसभा पर चुनाव लड़ेगी प्रगतीशील पार्टी

Mon, 12 Nov 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
एक सीट को छोड़कर सभी लोकसभा पर चुनाव लड़ेगी प्रगतीशील पार्टी

विज्ञापन
मऊ। नगर के सलाहाबार में रविवार को प्रगतीशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजय शंकर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक गठित कर लिया गया है। लोकसभा चुनाव में माननीय नेताजी मुलायम सिंह की सीट छोड़ कर पार्टी सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसी क्रम में डॉ. संतोष यादव ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की। वहीं डॉ. भरत सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के साथ पार्टी में नए सदस्य को जोड़ने के लिए जन सपंर्क करने की बात कही। बैठक का संचालन शिवानंद मल्ल ने किया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव, कमला यादव, शिव बच्चन यादव, ओम प्रकाश यादव, सुभाष यादव, शमशेर आलम, सरवर अली, नसीम अहमद, इकबाल अहमद, यमुना राजभर, हरिंदर राजभर, हेमंत कुमार सिंह, दीपू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed