फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जिले में बनेंगे 200 आंगनबाड़ी भवन

जिले में बनेंगे 200 आंगनबाड़ी भवन

Thu, 01 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिले में बनेंगे 200 आंगनबाड़ी भवन
मऊ। खुले आसमान या फिर किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द खुद की छत मिलेगी। इसके लिए जिले में 14 करोड़ की लागत से 200 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों को बनाने की हरी झंडी दे दी गई है। इससे केंद्रों में पंजीकृत चार हजार नौनिहालों को दिक्कतें कम होंगी। हर ब्लॉक में 20 से ज्यादा भवन बनाए जाएंगे। एक भवन में पांच लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। केंद्रों के भवन बनाने की अरसे से मांग की जा रही थी, जिस पर अब प्रस्ताव ओके किया गया। ग्राम पंचायतें, क्षेत्र पंचायतों के माध्यम से भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए जिले में 200 नए आंगनबाड़ी केंद्र का लक्ष्य दिया है। भवन निर्माण मेें मनरेगा से कन्वर्जन से पांच लाख तक खर्च किए जाएंगे। जबकि बाल विकास विभाग दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में एक कमरा, एक किचेन, एक प्रसाधन, एक स्टोर और एक बरामदा बनाया जाएगा। लगातार काम चलने पर भी एक भवन के निर्माण में कम से कम छह माह का समय लगेगा। किसी ब्लॉक में 20 तो किसी ब्लॉक में 15 भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक भवन बनाने में आठ लाख रुपये 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मौजूूदा समय की बात करें तो जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में कई केंद्र किराए के भवन, प्राथमिक स्कूल और खुले आसमान के नीचे संचालित हो रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के नवीन भवन के लिए जमीन चिहिन्त करने का कार्य किया जा चुका है। मनरेगा और विभाग की संयुक्त प्रयास से बनने वाले भवन निर्माण कार्य का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जिसके बाद स्वीकृति मिलते ही भवन बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभागीय सूत्रों की माने तो सब कुछ सही रहा तो मार्च- अप्रैल 2019 से नवीन भवन बनने का कार्य शुरू हो सकेगा। मौजूदा समय की बात करें तो जिले में 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों में 256 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में संचालित किए जा रहे हैं। इसमें दो लाख 37 हजार नौनिहाल पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय का कहना है कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी निर्माण स्थलों का चयन हो गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर जल्दी ही नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का काम शुरू होगा। जिले में 200 आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed