{"_id":"5bd74d2ebdec22696c1d1b2b","slug":"121540836654-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा की बैठक
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सहादतपुरा मुहल्ले में मद्धेशिया भवन में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक सोमवार की शाम को हुई। बैठक में 29 और 30 नवंबर 2018 को दिल्ली संसद के घेराव की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश से 20 हजार किसान दिल्ली जाएंगे। बैठक में किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा कि 20 और 30 नवंबर को संसद का घेराव ऐतिहासिक होगा। कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने , किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने तथा 60 साल की आयु पूरी करने वाले महिला पुरुष किसानों को दस हजार रुपये पेंशन देने की मांग को लेकर देश भर से किसान दिल्ली स्थित संसद भवन पहुंचेंगे। कहा कि अकेले यूपी से ही बीस हजार किसान दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लाखों किसान इस घेराव में शामिल होंगे।उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि प्रदेश में रबी बुवाई के सीजन में किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। कहा कि कृषि बीज भंडारों को बंद कर नीजी कंपनियों के हाथ में देकर किसानों को लूटने की योजना सरकार बना रखी है। बैठक में इम्त्याज बेग, राजेंद्र यादव सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन