{"_id":"5b673e994f1c1b05468b6142","slug":"121533492889-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायसवाल समाज ने की सहस्राजुर्न की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायसवाल समाज ने की सहस्राजुर्न की पूजा
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायसवाल समाज की ओर से रविवार को अपने कुल देवता सहस्त्रार्जुन भगवान का पूजन अर्चन किया। नगर के सतीघाट शिव मंदिर पर आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन में जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल ने कहां कि किसी भी समाज का महत्व उसके स्वयं की उपलब्धि से नहीं बल्कि उसके द्वारा राष्ट्र समाज व अवाम के हित में किए गए कार्य व सहयोग से होता है।
उन्होंने कहा कि जायसवाल समाज द्वारा विगत वर्ष कई जगह नि:शुल्क प्याऊ, कंबल वितरण, स्वास्थ्य शिविर इत्यादि के साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया गया है। वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना जायसवाल ने दिया। युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने पिछले वर्ष भर के कार्यक्रमों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। युवा जिला महामंत्री पीयूष जायसवाल ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी। इसके पूर्व वार्षिक पूजन में समाज के महिलाओं और पुरुषों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने किया। इस अवसर पर हरि जायसवाल, लल्लू बाबू, मुन्ना जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, बजरंगी जायसवाल, नीरज जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।