{"_id":"5b63457d4f1c1ba43e8b4d94","slug":"121533232509-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ मैराथन में दौड़ेंगे हजारो लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ मैराथन में दौड़ेंगे हजारो लोग
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम सांई कृपा सेवा समिति वाराणसी, बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त को जिले में मऊ मैराथन का आयोजन होगा। जिसमें टीवी एक्ट्रेस सारा खान शामिल होंगी। इस संबध में गुरुवार को नगर के प्रकाश हास्पिटल के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ।
आयोजन समिति के संयोजक संजय सिंह ने बताया कि ‘क्लीन मऊ ग्रीन मऊ’ को लेकर मऊ मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें टीवी कलाकार सारा खान शामिल होंगी। आयोजक मंडल के सदस्य मनीष राय ने बताया के कार्यक्रम का शुुभारंभ पुलिस लाइन से सांसद हरिनारायन राजभर और टीवी एक्ट्रेस सारा खान हरी झंडी दिखाकर करेंगी। जिसके बाद मैराथन में शामिल लोग दौड़ लगाकर नगर के गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा, आजमगढ़ तिराहा, रोडवेज, बालनिकेतन, भीटी होते हुए बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। प्रेसवार्ता में बेबी सिंह ने बताया कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने के बाद वहां सभी को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी ललित कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।