{"_id":"5b5f3efa4f1c1b6f548b77be","slug":"121532968698-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज न जाकर बाईपास से गुजर रही रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज न जाकर बाईपास से गुजर रही रोडवेज बसें
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसें डिपो में न आकर मुख्य सड़कों से ही आगे की चली जा रही है। गोरखपुर, गाजीपुर, गोरखपुर रूट को जाने वाली बसें हाईवे से सीधे आगे की ओर निकल जा रही है। रोडवेज बसों का डिपो में न आने के चलते डिपो में गंतव्य स्थान को जाने वाले कई यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों द्वारा शिकायत के बावजूद अधिकारी लापरवाह बने हैं।
पिछले कई माह से मऊ डिपो में आने वाली गोरखपुर, गाजीपुर और वाराणसी रूट की रोडवेज की कई बसें डिपो में नहीं आ रही है। जहां यह बसें गाजीपुर तिराहा, भीटी होते सीधे निकल जा रही है। जिससे डिपो में गतव्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां मजबूरन यात्रियों को निजी या दूसरे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों से बाल निकेतन तिराहा से आजमगढ़ मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य के चलते सड़क के दोनों ओर खुदाई हुई है। इसके चलते भी दूसरों रूट की भी कई बसें भी डिपो में आने के बजाए सड़क से निकल रही है। इस समस्या को लेकर कई बार यात्रियों ने एआरएम से लेकर रोडवेज प्रभारी से शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं। बावजूद बसें डिपो में नहीं आ रही है।
इस बावत एआरएम आरएल पाल का कहना हैं कि बस चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह बस को लेकर डिपो से गुजरें। बावजूद कोई चालक इसके बाद भी डिपो में आने के बजाए सड़क से निकल जा रहा है तो ऐसे बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।