फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गैर इरादतन हत्या सहित दो मामलों में दो की जमानत खारिज

गैर इरादतन हत्या सहित दो मामलों में दो की जमानत खारिज

Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या सहित दो मामलों में दो की जमानत खारिज
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय श्री आहूजा ने गैर इरादतन हत्या और मिलावटी शराब बरामदगी के मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन

पहला मामला दोहरीघाट थाना क्षेत्र का है। वादी मुकदमा सुभाषचंद्र गुप्ता का लड़का सुरेंद्र गुप्ता 25 जून 2018 को शादी में गया था। वहां लापरवाही के चलते करंट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपी कोतवाली घोसी क्षेत्र के अमिला निवासी वकील सोनकर पुत्र स्व. लालता सोनकर की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। दूसरा मामला रानीपुर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी संजय कुमार सरोज ने मिलावटी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा था। मामले में आरोपी मिरवापार दौलसेपुर गांव निवासी संजय यादव पुत्र बृजनाथ यादव की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई थी। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed