फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शुरू हुई बुनकरों के सर्वे करने की प्रक्रिया

शुरू हुई बुनकरों के सर्वे करने की प्रक्रिया

Wed, 27 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शुरू हुई बुनकरों के सर्वे करने की प्रक्रिया
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत पावरलूम बिजली बिल की सब्सिडी बुनकरों के खाते में भेजी जाएगी। हथकरघा विभाग की तरफ से डीबीटी योजना के तहत घोसी नगर के विभिन्न मुहल्लों के बुनकरों का सर्वे करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। अब तक 400 बुनकरों का सर्वे किया जा चुका है।
विज्ञापन

घोसी नगर में लगभग 3500 पावरलूमधारी बुनकर हैं। शासन की तरफ से बुनकरों के बिजली बिल की सब्सिडी डीबीटी योजना के तहत सीधे खाते में भेजी जाएगी। हथकरघा विभाग की तरफ जिले के बुनकरों का सर्वे कराया जा रहा है। जांच टीम ने नगर के करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव, नीमतले, मदापुर, कादीपुरा, इस्लामपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में बुनकरों के बीच जाकर विभाग द्वारा जारी फार्म पर बुनकर मुखिया के साथ,वीवर के विषय मे जानकारी हासिल किया।साथ ही उनके बैंक खातों, बिजली पासबुक आदि का भी विवरण लिया। सर्वे टीम में सुधांशु सिन्हा, विद्यापति, शशांक मणि, आफताब अहमद शामिल रहे। इस बाबत सहायक आयुक्त हथकरघा मऊ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि वन डिस्ट्रिक,वन प्रोडक्ट योजना के तहत जनपद का चयन हुआ है।इसके तहत बुनकरों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। बुनकरों को बिजली बिल की सब्सिडी खाते मेें भेजी जाएगी। बुनकर टीम का सहयोग कर सर्वे करा लें। अभी तक 400 बुनकरों का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed