फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सोनू और श्वेता बने तेज धावक और धाविका

सोनू और श्वेता बने तेज धावक और धाविका

Sun, 04 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सोनू और श्वेता बने तेज धावक और धाविका
मुहम्मदाबाद गोहना । मुहम्मदाबाद गोहना स्थित संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज का दो दिवसीय 39वीं वार्षिक क्रीड़ा समारोह शनिवार को टाउन इंटर कालेज मैदान पर शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन छात्र-छात्राओं की सौ मीटर की दौड़ कराई गई। छात्रों में सोनू यादव और छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में श्वेता पांडेय ने बाजी मारी। संत गणिनाथ पीजी कालेज के क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राम नारायण द्वारा झंडारोहण कर किया गया । इस अवसर पर पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त छात्र छात्राओं का100 मीटर दौड़ का फाइनल कराया गया। छात्रों की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीतने का गौरव सोनू यादव को मिला। शुभम यादव दूसरे और अरुण दुबे को तीसरा स्थान मिला। छात्राओं की 100 मीटर में श्वेता पांडेय ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि पप्पी को दूसरा और बेबी गौड़ को तीसरा स्थान मिला। इसके पहले मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए श्री राम ने कहा कि ज्ञान अच्छा है, अविचल है इसकी कोई सीमा नहीं है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में सौहार्द एवं शालीनता बनाए रखना ही मुख्य उद्देश्य है। कहा कि क्रीड़ा लोगों को जोड़ता है साथ ही साथ आपसी सामंजस्य भी बनाता है एवं एक दूसरे को जोड़ते हुए आगे बढ़ता है । मुख्य अतिथि द्वारा इन विजयी छात्र-छात्राओं को ट्राफी वर्ष प्रश्न पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सतीश कुमार चंद, डॉक्टर हूरतलत, डॉ रामनाथ यादव ,डॉक्टर अवधेश सिंह ,डॉ धनंजय कुमार ,डॉ प्रवीण कुमार ,डॉ राहुल कुमार, डॉक्टर दिनेश यादव ,डॉक्टर देवीदत्त मौर्य, डॉ प्रेम यादव ,डॉ चंद्रकांत दत्त शुक्ल, डॉक्टर अब्दुल कयूम, डॉ आशुतोष कुमार त्रिपाठी, जगदेव, सरल प्रवेश कुमार अध्यक्ष रंजना गौतम आदि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर सतीश चंद्र कुमार एवं संचालन राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed